Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद जिले में लव, सेक्स और धोखा का मामला आया सामने, मदनपुर थाने में लड़की ने बॉयफ्रेंड पर दर्ज करवाया मुकदमा

0 813

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से लड़की के साथ लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर शादी से मुकरने का आरोप लगाया है।

दरअसल मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मुहल्ले की रहनेवाली एक लड़की ने मदनपुर के बड़ी मस्जिद के युवक मोहम्मद फैज अहमद पर आरोप लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक कई सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों के बीच सारी दूरियां खत्म हो गई थी।

लेकिन जब उसने लड़के से शादी की बात की और दवाब बनाई तो वह कुछ महीने का समय मांगा। लेकिन अब उसने शादी से इनकार कर दिया। अब लड़की इंसाफ के लिए मदनपुर थाने का चक्कर लगा रही है।

बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय युवती और मदनपुर बड़ी मस्जिद के युवक मोहम्मद फैज अहमद के बीच स्कूल से ही प्यार हो गया था। इस बीच दोनों 5-6 वर्षों तक एक दूसरे से मिलते भी रहे। आरोप यहाँ तक लगाया गया है इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार भी बनाया। वहीं अब लड़की के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.