Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

बिहार में कानून मंत्री के बाद अब शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर बवाल, जानिए क्या है मामला

0 343

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार में नये मंत्रिमंडल के गठन हुए दो दिन भी मुश्किल से नहीं हुए हैं कि कई नये मंत्री विवादों में आ गये हैं। लगातार बीजेपी कई मंत्रियों की जन्मकुंडली निकाल कर निशाना साध रही है। पहले तो बीजेपी ने कार्तिक कुमार सिंह पर निशाना साधा और अब शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने पर सवाल उठा रही है।

हालांकि, शिक्षा मंत्री ने इस मामले में सफाई दी है। मंत्री चंद्रशेखर ने कहा, ‘यह मामला हाईकोर्ट से खारिज हो चुका है। मैं लाइसेंस धारी व्यक्ति हूं और गलती से 10 कारतूस लेकर चला गया था। अगर मेरे मन में कोई खोट होता तो सिर्फ 10 कारतूस लेकर ही क्यों जाता? और जाता भी तो बिना हथियार लिए क्यों जाता?’

मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 11 लाख करोड़ पूंजीपतियों को बांट दिया गया। इस पर कोई सवाल नहीं उठाता है। गलती हो सकती है और उसे भी हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जिन्होंने यह सवाल उठाया वो संवेदनशून्य लोग हैं।

दरअसल, 20 फरवरी 2019 में राजद विधायक चंद्रशेखर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। वो अपने सामान के साथ 10 कारतूस लेकर जा रहे थे
हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।

आपको बता दें को चंद्रशेखर पेशे से प्रोफेसर हैं और वे
विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके पहले भी वे आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में रह चुके हैं जब महागठबंधन की सरकार थी। उन्होंने जेडीयू के निखिल मंडल को चुनाव हराकर जीता था। वे मधेपुरा के सदर सीट से लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं। इस बार उन्हें बिहार का शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.