Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: अपर समाहर्ता ने समाहरणालय सभाकक्ष में की जिलास्तरीय आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक

0 124

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को अपर समाहर्ता, श्री आशीष कुमार सिन्हा द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 36582.00 लाख है परंतु अब तक इस वित्तीय वर्ष में 872.62 लाख रुपए की ही वसूली की गई है। बालू के उठाव पर सितंबर माह तक रोक है। बालू उठाव के दर निर्धारण के लिए विभागीय अनुमोदन के बाद नीलामी की अनुमति दी जायेगी।

फर्नीचर शॉप

जिला अवर निबंधक द्वारा बताया गया कि जिला निबंधन कार्यालय, औरंगाबाद द्वारा अब तक 4143.93 लाख की राजस्व की वसूली की गई है। इसी प्रकार दाऊदनगर निबंधन कार्यालय द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 1328.85 लाख से ज्यादा राजस्व की वसूली की गई। अपर समाहर्ता द्वारा अवर निबंधक दाउद नगर को भूमि क्रय विक्रय रोक सूची में कौन कौन मौजा सम्मिलित हैं तथा किस कारण से रोक लगी है , उसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। नगर पंचायत, रफीगंज द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लक्ष्य 36 लाख के विरुद्ध 14.08 लाख अर्थात 29.11% की राजस्व वसूली की गई है।

सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल कार्यालय द्वारा अब तक 4.96 लाख रुपए राजस्व की वसूली की गई है। उत्तर कोयल नहर प्रमंडल कार्यालय द्वारा अब तक कूल 3.59 लाख रुपए राजस्व की वसूली की गई है।

माप एवं तौल विभाग द्वारा अब तक 36.71 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई है। मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा अब तक कुल 6.01 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई है। जिला मतस्य पदाधिकारी द्वारा जलकर बंदोबस्ती हेतु डाक की तिथि निर्गत कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सिचाई प्रमंडल, दाउदनगर द्वारा अब तक कुल 7.26 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई है।

इस बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता अनिषा भारती, जिला अवर निबंधक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.