Bihar Nation
सबसे पहेले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: डीजे बजाने के विवाद में खूनी झड़प, एक महिला की मौत

0 236

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले से हत्या की खबर है। यह हत्या संत शिरोमणि रविदास जयंती के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई। डीजे के दौरान हिंसक झड़प में एक महिला की मौत हो गई। मामला जिले के ओबरा प्रखण्ड के खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव में रविदास जयंती का आयोजन किया गया था। इस दौरान डीजे पर कुछ युवाओं द्वारा कथित रूप से अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के द्वारा किया जा रहा था। लेकिन उनकी बातों को अनसुनी कर दिया गया। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया और एक पक्ष से गोलीबारी शुरू हो गई।

इस गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान तपेश्वर राम की पत्नी के रूप में की गई है। घटना में घायल धर्मेंद्र राम एवं गूंगा राम की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की बात बताई जा रही है।

घटना के बाद दाउदनगर एसडीपीओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। लेकिन पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में है। इधर घटना के बाद खुदवां पुलिस घायल हुए अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई है। इधर मामले के बारे में प्रभारी एसपी नव वैभव ने हिंसक झड़प की बात की पुष्टि की है। लेकिन मौत और घायल हुए लोगों की जानकारी फिलहाल देने से इंकार कर दिया।

वहीं इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। दाउदनगर एसडीपीओ ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.