Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: नहीं रहे मदनपुर प्रखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.शिवनंदन यादव, क्षेत्र में शोक की लहर 

0 580

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: मदनपुर प्रखंड के जाने-माने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर शिवनंदन यादव का रविवार को असमायिक निधन हो गया। 65 वर्षीय डॉक्टर शिवनंदन यादव का निधन सुबह 10 बजे के करीब हुआ। वे पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही चारों तरफ प्रखंड में शोक की लहर फ़ैल गई। उनके एक पुत्री और दो पुत्र हैं।

वहीं उनके शव को परिजन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव मदनपुर थाना अंतर्गत देव के भट्ठबिगहा ले जाया गया है। उनके निधन से पुरा मदनपुर प्रखंड क्षेत्र गमगीन है। वे मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। वे मदनपुर के संघत रोड में पिछले लगभग 25 वर्षों से लगातार चिकित्सक के रूप में लोगों को सेवा दे रहे थे। अगर किसी के पास पैसा नहीं भी होता था तो वे उसकी इलाज करते थे। इस कारण से क्षेत्र के लोगों में उनकी काफी लोकप्रियता थी। वे दिन रात किसी भी समय लोगों की सेवा के लिए हाजिर रहते थे।

उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सलैया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि और समाजसेवी धनंजय यादव ने कहा कि वे हमलोगों के लिए मसीहा थे। उनके निधन से हमने एक अभिभावक को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा क्षेत्र में खलेगी।

जबकि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने भी उनकी मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि उनके जाने से क्षेत्र ने एक अच्छा चिकित्सक खो दिया।

उनके निधन पर शिक्षक जय प्रकाश यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धनंजय यादव, शिक्षक जय किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य एवं पुर्व मुखिया वीरेंद्र यादव (पहाड़पुर),  समाजसेवी विनय यादव, घटराइन पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विजय यादव, शिक्षक धर्मेंद्र यादव, पूर्व रेलवे में कार्यरत उदय कुमार, खिरियावा मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, शिक्षक महेंद्र यादव, बहुत करीबी तिलक यादव,  खिरियावा निवासी एवं समाजसेवी केदार साव, वीपीआई नेता रविशंकर कुमार, प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों  और गणमान्य लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.