Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

Aurangabad: मां ने अपने ही बेटे की निर्ममता से हत्या कर शव को घर के आँगन में दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकाला शव, फैली सनसनी

0 802

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले से एक खौफनाक घटना की खबर है। जहाँ एक कलयुगी मां ने अपने ही पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव की है। पुलिस ने इस शव को माया बिगहा गांव से पश्चिम में बने उसके अपने अर्ध निर्मित मकान के आंगन से बरामद किया है। जहाँ शव को जमीन के नीचे गाड़ दिया गया था।

आपको बता दें कि मृतक की पहचान शिवगंज निवासी स्वर्गीय विनय कुमार सिंह के 16 वर्षीय पुत्र मारुति नंदन कुमार के रूप में की गई है। इसका पता प्रशासन को तब चला जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना शनिवार की देर रात मदनपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मदनपुर थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने मकान को सील कर दिया और महिला कंचन देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मृतक की मां कंचन देवी ने बताया कि मेरा पुत्र पिछले रविवार से घर से गायब था। शनिवार को स्कूल का फीस जमा करने के लिए 750 रुपया दिया था, लेकिन स्कूल में फीस जमा नहीं किया था और घर से पंद्रह सौ रुपया चुराकर रविवार से गायब था। काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला। कुछ दिन के बाद जब अपने माया बीघा अर्ध निर्मित मकान में गया तो उसका शव वहां पर पड़ा हुआ था। पुलिस के डर से सबको घर के आंगन में ही दफन कर दी। हालांकि मदनपुर थाने की पुलिस महिला से घटना की पूछताछ कर रही है।

हत्या

वहीं रविवार को पटना से आई फॉरेंसिक टीम घटनास्थल माया विभाग के अर्ध निर्मित मकान पहुंची। जहां पर जांच पड़ताल की गई। हालांकि फॉरेंसिक टीम को कुछ उपलब्धि हासिल नहीं हुआ है जिसके बाद मदनपुर अंचलाधिकारी अंजू सिंह की देखरेख में दफन किए गए शव को निकाला गया जिसके बाद मदनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जबकि इस बारें में मृतक के चाचा उदय सिंह ने बताया कि 2 माह पहले ही अपनी बच्ची 16 वर्षीय पुनीता कुमारी की भी हत्या कर दी थी और शव को जला दी थी। बता दें कि 2018 में महिला के पति विनय कुमार सिंह का बीमारी से निधन हो गया था। ऐसे महिला का पुश्तैनी घर गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव में है। सूचना के बाद घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ स्वीटी शेहरावत पहुंची और घटना का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि शिवगंज से एक बालक काफी दिनों से गायब है शक है कि उसकी मां ने ही हत्या कर शव को छुपा दिया है। प्री प्लान के साथ हत्या की गई है । महिला के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं जिसका अनुसंधान किया जा रहा है। पता चला है कि 2 माह पूर्व उसकी बेटी की भी मृत्यु हुई थी जिस की भी हत्या की गई थी उस पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

आपको बता दें कि इस मामले की जानकारी आसपास के लोगों को तब लगी जब दफ़न किए गये अर्धनिर्मित मकान से बदबू आने लगी। ग्रामीणों के अनुसार महिला शव को दफनाने के लिए मजदूरों को बुलाकर शौचालय की टंकी निर्माण के नाम पर गड्ढे को खुदवाया। जब करीब चार से पांच फिट गड्डा खोदा गया तो महिला ने मजदूरों को और गहरा खोदने से मना कर दिया। मजदूरी देकर मजदूरों को छोड़ दिया। मजदूरों के हटने के बाद महिला ने शव को उसी गड्ढे में दफनाकर ऊपर से मिट्टी भर दिया। महिला का एक और पुत्र है जो दिव्यांग है। वह अपने दादा-दादी के पास अलग रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.