BIHAR NATION is a new media venture of journalist Jay Prakash Chandra .This dot-in will keep you updated about crime, politics , entertainment and religion news round the clock.
जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट
बिहार नेशन: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कॉंग्रेस के पक्ष में आने पर औरंगाबाद जिले के पार्टी के नेताओं में हर्षोल्लास है। शनिवार को कॉंग्रेस के नेताओं ने इस खुशी के अवसर पर रमेश चौक पर पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस दौरान कॉंग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था कि नफरत के बाजार में मोहब्ब्त की बाजार खोलेंगे। यह साबित हो गया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख कर पता चल रहा कि कांग्रेस सिर्फ कुछ राज्यों में नहीं बल्कि पूरे देश में आने वाली है। जिस तरह से भाजपा का साउथ में अभी सफाया हुआ है उस तरह से आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे देश भर में हो जायेगा।
हर्ष व्यक्त करने वालों में विधायक आनंद शंकर सिंह, बिहार प्रदेश किसान कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, चुलबुल सिंह, राशिद अली खान, अरविंद कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह, मृत्युंजय सिंह, रामविलास सिंह, महेंद्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, मनोज पांडेय, धर्मेंद्र पासवान, श्याम बली पासवान, भीम सिंह, ब्यास राम, रामपति राम, सल्लू खान, रवि सिंह, अमित कुमार, अजय कुमार सिंह, रामाधार शर्मा, नवीन शर्मा, मोहम्मद इरफान, डॉक्टर संजय सिंह, विश्वनाथ मिश्र, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

वहीं जिले के मदनपुर प्रखंड से भी कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल होने पर कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को मदनपुर से संजीव कुमार सिंह- पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी मदनपुर ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को बधाई दी है। बधाई देने वालों में मदनपुर प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह, हरबंश सिंह, पदुम देव सिंह, इंद्रदेव भुइया, जावेद आलम, सहित कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।