Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

हार्डकोर नक्सली नवीन यादव ने किया सरेंडर, 50 मुकदमे हैं दर्ज, कोबरा के 10 जवानों की हत्या में रहा है शामिल

0 347

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: देश के कई नक्सल प्रभावित राज्यों में इन दिनों लगातार सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से नक्सलियों में हड़कंप मचा है। इसी से जुड़ी अब एक और खबर रांची से सामने आ रही है।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस

जहां 15 लाख रुपए के इनामी नक्सली ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया है। हार्डकोर नक्सली के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 50 मामले दर्ज हैं।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षा बलों और पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। सरेंडर करने वाले हार्डकोर नक्सली की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। हालांकि नक्सली के सरेंडर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस

बताया जा रहा है कि चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित बसबूटा के रहने वाला नक्सली नवीन यादव कई बड़े नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस और सुरक्षा बलों को लंबे समय से नवीन यादव की तलाश थी। नक्सली नवीन यादव कई इलाकों में सक्रिय रहा है और संगठन को मजबूत करने में उसने महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस

नवीन यादव ने लेवी के पैसों से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है और कई एकड़ जमीन का मालिक है। सुरक्षा बलों के लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के कारण नवीन यादव बूढ़ापहाड़ इलाके को छोड़कर दूसरे जगह कैंप कर रहा था।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस

बिहार के औरंगाबाद-गया सीमा पर साल 2016 में हुए नक्सली हमले में नवीन यादव शामिल था। इस हमले में कोबरा के 10 जवान शहीद हो गए थे। इससे पहले साल 2013 में लातेहार के कटिया में पुलिस पर हुए हमले में भी नवीन यादव शामिल रहा है।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस.

जबकि 2011 वर्ष में तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमले में आठ जवान शहीद हो गये थे, इसमें भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा गढ़वा के भंडरिया में नक्सली हमले में थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद हो गये थे। इन सभी हमलों में भी नवीन यादव शामिल था।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिदिवस
गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.