Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद में जदयू नेता ने बाप-बेटे को मारी गोली, बेटे ने तोड़ा दम, पिता की हालत गंभीर

0 707

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले से इस वक्त बड़ी खबर है। जहाँ शुक्रवार की सुबह 9बजे के आसपास दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर गांव में एक मामूली विवाद में बाप-बेटे को गोली मारी गई। जिसमें बेटे की मौत हो गई है। जबकि पिता की हालत गंभीर है। इस मामले में JDU प्रदेश सचिव नन्हकु पांडे पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक के परिवार का कहना है कि जदयू नेता नन्हकु पांडे सरकारी जमीन पर बने तालाब को भरवा रहा था। जिसका दोनों ने विरोध किया तो वह कुछ लोगों के साथ आया और दोनों को गोली मार दी।बता दें कि इस गोलीबारी में 40 साल के मनोरंजन शर्मा की मौत हो गई जबकि उसके पिता उपेंद्र शर्मा की गोली लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर दाउदनगर पुलिस पहुंचकर कारवाई में जुटी है।

बजाज महाधमाका ऑफर

वहीं दाउदनगर थानाध्यक्ष ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मृतक मनोरंजन शर्मा के पिता उपेंद्र शर्मा का बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जदयू के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद नन्हकू पांडे ने लाइसेंसी पिस्टल से हमें गोली मारी है। साथ ही शमशेरनगर पैक्स अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रबंधक प्रिंस कुमार, उप मुखिया रविरंजन कुमार, पूर्व जिला पार्षद के भाई हरे कृष्ण पांडे और कृष्णा पांडे पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

मृतक मनोरंजन

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विवाद की शुरूआत शुक्रवार की सुबह तालाब भरवाने को लेकर हुई। दरअसल मृतक के दादा ने तालाब बनवाया था जिसे दूसरे पक्ष के लोग इसे भरवा रहे थे।

जदयू नेता

इसी खबर पर मनोरंजन और उसके पिता वहाँ पहुंचे और तालाब को भरने से मना किया। मृतक पक्ष का कहना था कि तालाब सरकारी जमीन पर है। इसके बाद दोनों पक्षों में बह्स हो गई। इसी बीच अपराधियों ने मनोरंजन और उसके पिता पर गोली दाग दी। मनोरंजन को एक गोली हाथ और दूसरी गोली सीने में लगी। जिसके कारण वह मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता उपेंद्र शर्मा को एक गोली पंजरी में लगी और आरपार निकल गई।

वहीं दाऊदनगर अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोरंजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अपराधी मौके से फरार हो गये। इस मामले में दाउदनगर थाना के एसआई सुनील कुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार, राजगृह प्रसाद दल-बल के साथ कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.