Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

नीतीश हैं निहत्थे कार्यकर्ता की मौत के जिम्मेवार, लाठी के दम पर नहीं चलेगा बिहार: लोजपा, रा. नेता मनोज कुमार सिंह

0 208

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: पटना में आज गांधी मैदान से बीजेपी द्वारा शिक्षकों के सपोर्ट में निकाले गये विधानसभा मार्च में पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में जहानाबाद से BJP जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। जिसकी विपक्षी दलों के नेताओं ने घोर निंदा की है। इस घटना पर अपनी संवेदना और आक्रोश व्यक्त करते हुए लोजपा, रामविलास के बिहार प्रदेश महासचिव एवं औरंगाबाद के रफीगंज विधानसभा से प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुःखद घटना है।

लाठीचार्ज

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता मनोज कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोले हुए कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्रीजी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली। नीतीश कुमार जी बताएं कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है, यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है? मैं विजय सिंह जी की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करता हूं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और दुख सहने का संबल प्रदान करें।

श्री सिंह ने आगे कहा कि ‘बिहार की सरकार तानाशाह हो गई है और राज्य में लोकतंत्र खतरे में है। नीतीश कुमार निहत्थे, शांतिप्रिय लोगों पर लाठी चलवा रहे हैं। यह अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने वाले जनता की आवाज को दबा रहे हैं, शिक्षकों की भर्ती पर भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इनको संविधान में विश्वास नहीं है।

मालूम हो कि गुरुवार को भाजपा ने मौजूदा सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च निकाला था। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया और लाठी चार्ज भी की। इसी दौरान बीजेपी के नेता की लाठीचार्ज के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.