Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

लालू प्रसाद के निर्देश पर जगदानंद सिंह ने तैयार की राजद की नई टीम, देखें ये है पूरी लिस्ट !

0 428

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार में राजद के सांगठनिक चुनाव हुए कई महीने बीत गये लेकिन जिलाध्यक्षो और महसचिवो की घोषणा अभी तक नहीं की गई थी। लेकिन मंगलवार को राजद पार्टी ने जिला अध्यक्षों और जिला महासचिवो के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी मनोनीत कर दिए हैं। इसमें कई सारे बदलाव किये गए हैं। आरजेडी चीफ लालू यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

बजाज महाधमाका ऑफर

राजद ने जिला अध्यक्ष और जिला प्रधान महासचिव के पद पर कुल 94 नेताओं का मनोनयन किया गया। हालांकि बिहार में वैसे तो 38 जिले हैं लेकिन राजद ने संगठन के लिहाज से 47 जिला कमेटी बना रखा है। राजद की नई जिला कमेटी में समीकरण का पूरा ख्याल भी रखा गया है।

आरजेडी के ट्विटर हैंडल पर लिस्ट जारी करते हुए लिखा गया है कि- “जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष स्तर के संगठन में आरक्षण का प्रावधान करने वाली राजद देश की प्रथम पार्टी है। सामाजिक न्याय, बराबरी और सबको समान हिस्सेदारी के समाजवादी सिद्धांत पर चलते हुए पार्टी ने अतिपिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्गों के लिए संगठन में आरक्षण सुनिश्चित किया है।” यह भी कहा गया है कि अभी तीन जिलों के अध्यक्ष पद पर नामों की घोषणा बाकी है। जानिए इस टीम में किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने जानकारी दी कि विधायक रणविजय साहू को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है। वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व एमएलसी डाॅ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री शोभा प्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक डाॅ विनोद कुमार यादवेन्दु, सिपाही लाल महतो, पूर्व विधायक डाॅ अनिल सहनी, सीताशरण बिन्द, मो. मुजफ्फर हुसैन राही, पूर्व एमपी राजेश कुमार मांझी, विधायक भूदेव चैधरी, पूर्व एमपी विश्वमोहन कुमार मंडल, पूर्व एमएलसी गणेश भारती, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी लाल दास राय और मधु मंजरी को बनाया गया है।

इसी प्रकार प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. कामरान को बनाया गया है। इनके अलावा पार्टी ने युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राजेश यादव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रितु जायसवाल एवं छात्र राजद के अध्यक्ष गगन कुमार को मनोनीत किया गया है।इस प्रदेश कार्यकारिणी में पार्टी ने कई बदलाव भी किए हैं। अब तक पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव का पद संभाल रहे मंत्री आलोक कुमार मेहता की जगह विधायक रणविजय साहू को बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे एमएलसी सुनील कुमार सिंह की जगह मोहम्मद कामरान को जिम्मेदारी दी गई है। महिला प्रकोष्ठ की अब तक अध्यक्ष रहे डॉ उर्मिला ठाकुर की जगह रितु जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सुहेब के एमएलसी बनने के बाद राजेश यादव को युवा राजद की कमान सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाले भूदेव चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अब तक प्रदेश महासचिव रही मधु मंजरी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार पटना जिला राजद के अध्यक्ष रहे देव मुनि सिंह यादव की जगह अब दीनानाथ सिंह यादव को मनोनीत किया गया है। देव मुनि सिंह यादव फिलहाल पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाए गए हैं।

आरजेडी के मुताबिक यह प्रदेश कार्यकारिणी साल 2025 तक कार्यरत रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन कराने की जिम्मेदारी इसी टीम पर रहेगी। इसके अलावा 2025 में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.