Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद में सैनिटरी लैंडफिल साइट हेतु भूमि उपलब्धता पर की गई समीक्षा बैठक

0 47

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर परिषद दाउदनगर के निकटवर्ती 10 किलोमीटर के अन्दर सैनिटरी लैंडफिल साइट हेतु भूमि उपलब्धता पर समीक्षा बैठक की गई।

बजाज महाधमाका ऑफर

इस बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता दाउदनगर संजय कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, अंचल अधिकारी दाउदनगर मनोज कुमार गुप्ता एवं दाउदनगर के राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे। समीक्षा में राजस्व कर्मचारियों द्वारा भूमि उपलब्धता के जांच हेतु 15 दिन का समय मांगा गया जिसके बाद भूमि उपलब्धता की अंतिम रिपोर्ट/ सर्टिफिकेट उनके द्वारा दे दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.