Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

आमस प्रखंड के रामपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव हुए पंचतत्व में विलीन, शवयात्रा में उमड़ पड़े लोग

0 290

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव का आज परिजनों द्वारा उनके पैतृक गांव पहारपुर के पास स्थित श्मसान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े पुत्र सुनील ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान श्रद्धांजलि देनेवालों का तांता लगा रहा। सुरेंद्र यादव अमर रहे के नारों से पूरी शवयात्रा गूंजता रहा।

दीवाली पूजा ऑफर

वहीं शव यात्रा के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी के लोगों के बीच बस एक ही चर्चा थी कि सुरेंद्र बाबू नेक इंसान थे। उनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी। वहीं शोकाकुल परिजनों को लोग सांत्वना दे रहे थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

दिवंगत सुरेंद्र यादव

वहीं इस अवसर पर गुरूआ विधायक विनय यादव, पंचायत के मुखिया अनुराग रंजन उर्फ डब्लू पासवान, अमीन शैलेंद्र यादव, बिजेंद्र यादव शिक्षक, डॉ.निराला यादव, नकुल यादव, देवेंद्र यादव, शिक्षक जयकिशोर यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव समेत सैकड़ों गणमान्य एवं समाजसेवी लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी।

शव यात्रा में उमड़े लोग

आपको बता दें कि शनिवार को 5 बजे के लगभग पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वे लगभग 56 वर्ष के थे। उनके निधन के बारे में छोटे भाई एवं पूर्व मुखिया रहे वीरेंद्र यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई चलित्र यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है। उन्हें ही देखने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे तत्काल उन्हें लेकर मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन जांच के उपरांत चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिवंगत सुरेंद्र यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके दो पुत्र और पांच पुत्री हैं। जिनमें दो पुत्री और एक लड़का की शादी हो चुकी है। सुरेंद्र यादव पिछले 15 वर्षों से लगातार रामपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी संभाल रहे थे।

मालूम हो कि सुरेंद्र यादव काफी मिलनसार एवं व्यवहारिक व्यक्ति थे। उनके असमायिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि वे हमेशा सभी प्रकार के सामाजिक कार्य के लिए आगे रहते थे। उनके जानें से पंचायत ने एक बुद्धिजीवी व्यक्ति को खो दिया है। जिसकी क्षतिपूर्ति कोई नहीं कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.