Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

आज दुर्गा महाअष्टमी पर माता महागौरी को ऐसे करें प्रसन्न, जानिए पुजा विधि और महत्व

0 164

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: आज नवरात्रि पूजा का आठवाँ दिन है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी के स्वरूप की पूजा की जाती है। आज के दिन घर पर कन्या को बुलाकर उनका पूजन किया जाता है और उन्हें भोजन करवाया जाता है। इस दिन बहुत सारे लोग उपवास भी रखते हैं।नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर उपासना से मनचाहे विवाह का वरदान भी मिलता है।

दुर्गापूजा

इस बार मां दुर्गा अष्टमी 3 अक्टूबर के दिन मनाई जा रही है। आपको बता दें कि कुछ लोग अष्टमी के दिन ही नवरात्रि का उद्यापन कर देते हैं, वहीं कुछ लोग महानवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं। इस बार नवमीं 4 अक्टूबर को है और विजय दशमी का पर्व 5 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। आइए जानते हैं महागौरी यानी महाअष्‍टमी के दिन आपको किन किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए?

दुर्गापूजा

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप का पूजन होता है। आपको बता दें कि महागौरी को माता पार्वती का ही रूप माना गया है। पौराणिक मान्‍यताओं के मुताबिक, भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां ने कठोर तपस्या की थी।

दुर्गापूजा

इस वजह से उनका रंग बहुत काला पड़ गया था। लेकिन भगवान शिव ने मां के ऊपर गंगाजल छिड़क दिया जिससे उनका रंग फिर से गोरा हो गया, इसी वजह से उन्हें महागौरी कहा जाता है। इस साल महाअष्टमी 3 अक्टूबर के दिन मनाई जा रही है। अगर इस शुभ दिन पर आप कुछ उपाय अपना लें तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

दुर्गापूजा

मान्‍यताओं के मुताबिक, अष्टमी के दिन देवी दुर्गा को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढाएं। ऐसा करने से मां आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी। इस दिन तुलसी जी के पास 9 दीए जला कर परिक्रमा करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सभी रोग और दोष का नाश होता है और परिवार में सुख होता है।

दुर्गापूजा

कन्‍या भोजन है जरूरी

अष्टमी के दिन कन्या भोज करवाना चाहिए। इस दिन कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन करवाएं और उन्हें उनकी जरूरत का कुछ भी लाल रंग का सामान भेंट करें। इससे मां दुर्गा आप पर प्रसन्न होंगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।

दुर्गापूजा

ज्योतिषियों के मुताबिक, अष्टमी के दिन पीपल के 11 पत्तों पर भगवान श्री राम का नाम लिखना चाहिए और इसकी एक माला बना कर, इसे हनुमान जी को पहना दें। इससे आपके घर की सभी विपत्तियां दूर रहेंगी।

दुर्गापूजा

सुहागिन को दें साड़ी

ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में महाअष्टमी के दिन किसी सुहागिन को लाल रंग की साड़ी और श्रृंगार का सामान भेंट करें। अगर संभव हो तो एक चांदी का सिक्का भी साथ में दें। इससे घर परिवार में सुख समृद्धि होगी और घर में धन की कमी नहीं रहेगी।

दुर्गापूजा

आपको बता दें कि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाता है। इन 9 दिनों में पूरे देश में बहुत धूम रहती है। कहा जाता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर से 9 दिन तक युद्ध किया था। और दसवें दिन उसका वध कर दिया था।

दुर्गापूजा

इन 9 दिनों में मां के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। आठवें दिन महागौरी की आराधना होती है। माना जाता है कि इस दिन कन्या पूजन करवाने से महागौरी अपने भक्तों को असीम आशीर्वाद देती है और अपनी कृपा हमेशा बनाए रखती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.