Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद में दो दिवसीय उमगेश्वरी महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ, होंगे कई कार्यक्रम

0 317

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले के मदनपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय उमगेश्वरी महोत्सव का आज से यानी शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। यह महोत्सव आज और कल यानी 17 फरवरी और 18 फरवरी को दो दिन तक आयोजित होगा। दो दिवसीय उमगेश्वरी महोत्सव का शुभारंभ सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु, डीएम सौरभ जोरवाल, अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिषु सिंह, पंचायत के मुखिया विवेक कुमार उर्फ बाबू, प्रमुख समेत कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन ने कई विशिष्ट अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया।

उमगेश्वरी महोत्सव में राजद, कॉंग्रेस  और जदयू के मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष 

इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि उमगेश्वरी महोत्सव का आयोजन होना इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इसका विकास होना चाहिए। इसके लिए हमसभी प्रयास कर रहे हैं ताकि यह पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित हो। वहीं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने दूर-दूर से आए लोगों को धन्यवाद दिया। जबकि अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत ने सभी अतिथियों के साथ उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

उम्गेश्वरी महोत्सव

जबकि जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि उन्होंने मदनपुर के तलहटी क्षेत्र में स्थित लँगूराही और पचरुखिया गांव में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया है। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। वे हर संभव ऐसे क्षेत्रों के विकास के लिए प्रयासरत हैं। वहीं इस दौरान कई पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि, समिति भी उपस्थित रहे । जबकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

उमगेश्वरी महोत्सव

आपको बता दें कि जिले में मदनपुर प्रखंड अंतर्गत उमगा के पास पहाड़ पर स्थित मां उमगेश्वरी मंदिर दूर-दूर तक काफी प्रसिद्ध है। यहाँ सालों भर माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रध्दालुओं का आना लगा रहता है। खासकर वसंत पंचमी के दिन लाखों की संख्या में श्रध्दालु पहुंचते हैं। लगभग एक सप्ताह तक यहाँ मेला भी लगता है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये जाते हैं। बता दें कि यह महोत्सव पहले भी आयोजित हुए हैं। भले ही बीच में कोरोना काल में यह नहीं हो पाया हो। वहीं इस दो दिन में सांस्कृतिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम
Leave A Reply

Your email address will not be published.