Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

UPSC CSE Result 2022: जानिए, इस बार सिविल सेवा में UR, EWS, OBC, SC तथा ST कैटेगरी में कितने का हुआ चयन

0 399

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: देश की सबसे कड़ी और सबसे चुनौतीपूर्ण माने जानेवाली परीक्षा सिविल सर्विसेज 2022 की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को संघ लोकसेवा आयोग ने घोषित कर दी है। जिसमें इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडिया टॉपर बनीं इशिता किशोर दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स ग्रेजुएट है। बता दें कि टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं।

बजाज महाधमाका ऑफर

जबकि सिविल सेवा परीक्षा में दूसरे स्थान पर बिहार की गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा, पांचवे पर मयूर हजारिका और छठवा स्थान गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया।

टॉपर इशिता किशोर

इस बार कुल 933 कैंडिडेट्स को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

टॉप लिस्ट

सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.