Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद के हसपुरा और ओबरा में डीएम-एसपी ने जनसंवाद कार्यक्रम में लिया भाग, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

0 396

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: आज दिनांक- 18 अक्टूबर 2023 को हसपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत- इटवा में एवं ओबरा प्रखंड के ग्राम पंचायत- गैनी में जिला पदाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया गया।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है तथा उससे उनके जीवन में क्या बदलाव हुआ है, उनके बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया। बताया गया कि सरकार के द्वारा काफी विद्यालय खोले गए हैं। प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय खोला गया है। जिसके कारण विशेषकर बालिकाओं के शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। जिले में कुछ विद्यालय भवनहीन हैं जिनके लिए भवन/कमरा बनाने हेतु पंचायतों में फंड उपलब्ध है। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना से सिंचाई हेतु बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। सरकार द्वारा लेबर वेलफेयर फंड भी उपलब्ध कराया गया है जिसके अनेकों फायदे हैं। पंचायत सरकार भवन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा अनुमंडल स्तर पर लोक शिकायत निवारण का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत अपील का भी प्रावधान है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के हर व्यक्ति को मिले। डायल 112 के तहत मेडिकल, फायर एवं पुलिस इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साइबर अपराध को रोकने के लिए डायल 1930 हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। हर जिले में साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर थाना खोला गया है। दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

अपर समाहर्ता, मनोज कुमार द्वारा राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। अपर समाहर्ता द्वारा भूमि दाखिल खारिज, ऑनलाइन रसीद, अभियान बसेरा, जमाबंदी का आधार सीडिंग, एलपीसी इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम, अपर समाहर्त्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दाउद नगर मनोज कुमार, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसडीपीओ कुमार ऋषिराज के अतिरिक्त जिलास्तर के कई वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधिगण की भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.