Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

नहीं रहे पंजाब के 5 बार CM. रहे प्रकाश सिंह बादल, दो दिन का राष्ट्रीय शोक, CM. नीतीश ने की शोक संवेदना व्यक्त…

0 268

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: अब पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल नहीं रहे। मंगलवार की देर शाम उनका निधन हो गया है। प्रकाश सिंह बादल कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को भी एक निजी अस्पताल के ICU में रखा गया था, जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे।

बजाज महाधमाका ऑफर

केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद दो दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार देर शाम मोहाली के एक अस्पताल में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

वहीं बुधवार को सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित पार्टी ऑफिस ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 12 बजे तक आम लोग दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर गांव बादल तक जाएगी। इस दौरान रास्ते में राजपुरा, पटियाला और उसके बाद संगरूर होते हुए बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी। जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे कुल 10 बार विधायक चुने गए और पहली बार 1970 में पंजाब के चीफ मिनिस्टर बने थे।

उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने
गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने लंबे राजनीतिक सफर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वो राजनीति में अपनी शुचिता के लिए जाने जाते थे। उनसे मेरा गहरा लगाव था।

सीएम ने कहा कि पटना में आयोजित प्रकाश पर्व के दौरान भी उनसे मेरी मुलाकात हुई थी। उनके निधन से मैं व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हूं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों एवं को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.