BIHAR NATION is a new media venture of journalist Jay Prakash Chandra .This dot-in will keep you updated about crime, politics , entertainment and religion news round the clock.
जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट
बिहार नेशन: बिहार में भी कड़ाके के ठंड की शुरूआत हो चुकी है। इसी ठंड और घने कोहरे को देखते हुए अब
सभी सरकारी स्कूल 26-31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। बिहार शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है। वहीं मौसम का मिजाज देखते हुए यह तारीख और आगे बढ़ाई जा सकती है।

दरअसल बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमानों में लगातार गिरावट आ रही हैं। जिससे राज्य में ठंड का बढ़ना शुरू हो गया हैं। शिक्षक संघों, बच्चों के अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार से स्कूल बंद करने की मांग की हैं।

वहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी जिले के डीएम को इसको लेकर एक पत्र लिखा है।इस पत्र में दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अपने जिले में ठंड की समीक्षा करते हुए डीएम सरकारी स्कूलों में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक बंद कर सकते हैं।
बिहार के जिलों में दिनों दिन तापमान गिर रहा है। राजधानी पटना में बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भागलपुर का सबौर जिला सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, बांका 7.3 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया 8 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद 8.8 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 11.2, पश्चिमी चंपारण में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान की बात करें तो रोहतास और औरंगाबाद का तापमान सबसे ज्यादा रहा।