Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: लोजपा(रा.) स्मृति मंच के मदनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष बनें छोटन सिंह और जिला उपाध्यक्ष बनें जितेंद्र सिंह, मिल रही बधाइयाँ

0 408

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) स्मृति मंच के मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कृष्ण देव सिंह उर्फ छोटन सिंह को मनोनीत किया गया है। जबकि पार्टी के स्मृति मंच के जिला उपाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है।

मनोनयन पत्र  प्रखंड अध्यक्ष पद

दोनों का मनोनयन पार्टी के स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा के द्वारा रविवार को यानी आज किया गया। उन्हें यह जिम्मेवारी आज औरंगाबाद जिले में लोजपा, रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर संगठन के लोगों के बीच दी गई।

बजाज ऑफर ।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि छोटन सिंह एवं जितेंद्र सिंह सामाजिक व्यक्ति हैं । वे दोनों पार्टी के प्रति समर्पित हैं । उनके पार्टी में आने से मजबूती मिलेगी।

जितेंद्र सिंह को मनोनयन पत्र सौंपते प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह

वहीं छोटन सिंह एवं जितेंद्र कुमार सिंह ने लोजपा, रामविलास स्मृति मंच के क्रमशः मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष बनने पर कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से जो जिम्मेवारी दी गई है। उसमें वे खरे उतरेंगे और जनता के बीच रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। जबकि पार्टी के नेता एवं समाजसेवी महुँआइन निवासी सुनील कुमार सिंह समेत सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने दोनों को मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी है। सभी ने बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

मनोनयन पत्र, उपाध्यक्ष पद

आपको बता दें कि पार्टी के स्मृति मंच के मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत छोटन सिंह मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंजन-नीमा पंचायत के निवासी हैं। फिलहाल वे अपने पंचायत क्षेत्र से समिति प्रतिनिधि भी हैं। उनकी पत्नी पंचायत समिति सदस्य हैं। जबकि जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत जितेंद्र कुमार सिंह मदनपुर थाना क्षेत्र के नेगा बिगहा ग्राम के निवासी हैं। लंबे समय से समाजसेवी के रूप मे उनकी पहचान है।

इस मौके पर लोजपा, रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा, रफीगंज प्रमुख, सुधीर सिंह, पंकज कुमार पासवान, शशिकांत कुमार ऊर्फ सोनू पासवान समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं नेता मौजुद रहे l

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.