Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: अपराधियों ने मारी लोजपा नेता के पुत्र को गोली, राजद नेता पर लगा आरोप, मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

0 221

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर है। जहाँ मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंज में दो पक्षों के आपसी विवाद में गुरुवार की सुबह राजद नेता ने लोजपा नेता के पुत्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान संतोष साव उर्फ कारू साव के 21वर्षीय पुत्र रितेश राज के रूप में की गई है।

मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार शिवगंज में राजद नेता मुरारी सोनी और अमरजीत कुमार नामक व्यक्ति के साथ पूर्व से चली आ रही विवाद को लेकर तनाव उतपन्न हो गया। देखते ही देखते लोगो की भीड़ लग गयी। अचानक राजद नेता मुरारी सोनी ने पिस्टल निकालकर पास में रहे रितेश पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह उसी जगह पर गिरकर अचेत हो गया।

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद पीड़ित को आनन -फानन में उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुचाया गया। ड्यूटी पर रहे अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुनील कुमार ने हालत गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया।

घायल युवक के पिता व लोजपा नेता सन्तोष उर्फ कारू साव ने स्पस्ट कहा कि राजद नेता मुरारी सोनी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से उनके बेटे पर गोली चलाई है। इधर घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण दल बल के साथ पहुचे और मामले की छानबीन की। वैसे मदनपुर थाना की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुचकर लोगो से पूछताछ की है। इधर राजद नेता मुरारी सोनी ने घटना में शामिल होने से इनकार किया है।

इस घटना के बाद लोगों में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त है। वहीं इस घटना के बाद मदनपुर थाना के अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त होगा उसे नहीं बख्शा जाएगा। उसपर कठोर कानूनी कारवाई की जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.