Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद : हार्डकोर नक्सली अनिल यादव को गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

0 319

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सलियों पर नकेल कसने का सिलसिला जारी है। लगातार प्रशासन इन नक्सलियों के ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर रही है। ताकि इनका कमर तोड़कर जिले को नक्सलवाद से मुक्त किया जा सके । पुलिस को सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में अब खबर है कि
भाकपा माओवादी संगठन का हार्डकोर नक्सली अनिल यादव उर्फ अनिल व्यास को पुलिस की टीम ने बुधवार की शाम में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली रफीगंज थाना क्षेत्र के चंदौत गांव का निवासी है।

नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि रोहतास में गिरफ्तार माओवादी संगठन के नक्सली नेता विजय कुमार आर्य का संदेशवाहक का कार्य करता है। नक्सली की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है। बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेजे गए नक्सली नेता विजय कुमार आर्य एवं उमेश चौधरी के स्वीकारोक्ती बयान एवं केंद्रीय सूचना एजेंसियों के द्वारा मिली सूचना पर एसपी कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा गठित छापेमारी टीम के द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया है। अनिल नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य है।

यह लोगों को माओवादी संगठन में शामिल कराने का काम करता है। संगठन विस्तार एवं पार्टी के नीतियों के बारे में आम लोगों को बताकर नक्सल संगठन की ओर प्रेरित करता है। संगीत गायनी की आड़ में संगठन का विस्तार एवं एक-दूसरे नक्सली के बीच संदेश वाहक एवं पत्र संवाद भेजने का काम करता है। बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी में शामिल होकर विजय कुमार आर्य के लिए संदेश वाहक का कार्य करने एवं संगठन के सदस्य गया के गुरारू निवासी चंद्रदेव भाई, रामबली व्यास, देवेंद्र के साथ मिलकर विजय आर्य के निर्देशानुसार संगठन विस्तार हेतु प्रेरित करने एवं संदेश पहुंचाने के आरोप में इसके खिलाफ रफीगंज थाना में कांड दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अनिल के पास से विजय कुमार आर्य द्वारा लिखा हुआ पांच पत्र बरामद किया गया है। छापेमारी दल में रफीगंज थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव शामिल रहे।

आपको बता दें की महीने पहले कई बार मदनपुर थाना क्षेत्र के लंगूराही के जंगलों में कोबरा पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ भी हो चुकी है। दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलियां भी चली थी। वहीं नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई आईईडी विस्फोट किये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.