Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

Aurangabad: पत्नी को मायके भेजकर कर रहा था दूसरी शादी, बारात निकलने से पहले पत्नी पहुंची ससुराल

0 526

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ तेजस्वी नाम का एक शख्स अपनी एक पत्नी के रहते हुए भी दूसरी शादी छुपाकर करने जा रहा था। लेकिन मामला अटक गया । दरअसल इसकी भनक पत्नी को लग गई और वह बारात निकलने से पहले ससुराल आ धमकी और उसने हंगामा शुरू कर दिया।

जबकि यह देख पति घर के भीतर दुबक गया और ससुरालवालों ने घर के सभी दरवाजे बंद कर लिए। घर में एंट्री न पाकर बहू दरवाजे के बाहर धरने पर बैठ गई। इस हाईवोल्टेड ड्रामे की भनक पाकर पुलिस भी पहुंची है। लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अब पुलिस कार्रवाई करने के मूड में है।

दरअसल औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड में अंबा थाना के परता गांव निवासी डिंपल की शादी एक मार्च 2020 को गोपाल पांडेय के पुत्र तेजस्वी के साथ हुई थी। डिंपल ने बताया कि शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक था। लेकिन उसके बाद विवाद शुरू हो गया। ससुराल वाले भी प्रताड़ित करने लगे। हाल ही में डिंपल को उसके पति तेजस्वी ने उसके मायके हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपुरा भेज दिया। इसी बीच इस बीच उसने अपनी दूसरी शादी तय कर ली।

आज यानी सोमवार को बारात निकलने वाली थी। लेकिन इस बात की भनक डिंपल को लग गई। वह मायकेवालों को साथ लेकर अपने ससुराल आ धमकी। विवाहिता ने वहां जमकर बवाल काटा।

बवाल से तेजस्वी का दूसरी शादी रचाने का अरमान फुस्स हो गया। वह घर से शादी करने के लिए नहीं निकल सका। ससुराल वालों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। विवाहिता को घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद विवाहिता डिंपल अपने पिता जय गोविंद शर्मा, चाचा संतोष शर्मा और गणेश शर्मा के साथ घर के बाहर ही आसन जमा कर बैठ गयी। हालांकि परता पंचायत की मुखिया के प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह ने विवाहिता को घर में रखने के लिए घरवालों से बात की, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी।

वहीं डिंपल ने औरंगाबाद की एसपी स्वपना गौतम मेश्राम को इसकी जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर अम्बा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी सिमरन राज के साथ गांव पहुंचे और ससुराल वालों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद पुलिस विवाहिता व परिजनों को लेकर अम्बा आई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हे औरंगाबाद महिला थाना भेज दिया। पीड़िता ने महिला
वहीं इस मामले में महिला ने ससुराल में रखे जाने की गुहार लगाई है। जबकि महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर ससुराल पक्ष के लोग नहीं मानते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त कारवाई करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.