Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: मदनपुर में एकल अभियान की बैठक संपन्न,13 जून से 22 जून 2022 तक होगा अभ्यास वर्ग आयोजित

0 212

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: सोमवार को औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत मदनपुर धर्मशाला प्रांगण में एकल अभियान मदनपुर संच की बैठक जिला योजना प्रमुख नंदकिशोर जी की उपस्थिति में संपन्न हुई।मदनपुर प्रखंड के 29 केंद्रो से आए हुए आचार्य एवं भैया-बहनों को संबोधित करते हुए संच के सचिव दिलीप प्रसाद गुप्ता ने एकल अभियान की रचना संरचना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने 13 जून से 22 जून 2022 तक आयोजित होने वाला अभ्यास वर्ग पर  प्रकाश डालते हुए कहा कि यह  वर्ग मदनपुर धर्मशाला में आयोजित होगा। वर्ग में मदनपुर तथा देव संच के आचार्य सहित अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं  को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 80 से 100 के आसपास रहेगी। अभियान के प्रांतीय तथा जिला पदाधिकारियों के द्वारा वर्ग में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

सीएसपी

अभियान के संरक्षक अर्जुन चौधरी, जितेंद्र सिंह एवं देव नारायण प्रजापति ने भी उपस्थिति को संबोधित किया।
वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर एकल अभियान का निम्न केंद्र के लिए नियमानुसार आचार्य नियुक्त किए गए–

बिन्दु कुमारी –खिरियिवां

किरण कुमारी–रानी कुआं

रेणू देवी–सलैया सलैया

संगीता कुमारी–महाराजगंज

नन्द कुमार–सोई नगर

कंचन  कुमारी–मनिका

कंचन कुमारी –नोनिया डीह

बैजन्ती कुमारी–रामराज बीघा

Leave A Reply

Your email address will not be published.