Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

Bharat Jodo Yatra: औरंगाबाद में अजय कुमार सिंह व चिरागउदीन रहमानी को दी गई सफलता को लेकर जिम्मेवारी

0 133

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों की यात्रा पर देश के विभिन्न हिस्सों में जा रहे हैं। वहीं अब वे इस यात्रा के दौरान बिहार भी बहुत जल्द आनेवाले हैं। इसे लेकर बिहार में तैयारियां जोरों की जा रही है। दरअसल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने 5 जनवरी 2022 को बांका से शुरू हो रहे भारत जोड़ो यात्रा के सफलता के लिए राज्य के सभी प्रमंडलों में प्रमंडलीय प्रभारी और जिला पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है।भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिहार में प्रस्तावित 1200 किमी की यात्रा जो बांका से बोधगया तक होगी। उसके शुरुआत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन बांका में होना सुनिश्चित हुआ है।

इसे लेकर पटना प्रमंडल में राजेश कुमार, मगध प्रमंडल में ज्योति, दरभंगा प्रमंडल में तारानंद सदा, तिरहूत प्रमंडल में विजय शंकर दूबे, भागलपुर प्रमंडल में डॉ समीर कुमार सिंह, कोशी प्रमंडल में शकील अहमद खान, सारण प्रमंडल में विजेन्द्र चौधरी, पूर्णिया प्रमंडल में कौकब कादरीऔर मुंगेर प्रमंडल में कपिलदेव प्रसाद यादव को प्रमंडलीय प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

वैसे ही जिलावार भी जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर यात्रा की सफलता को सुनिश्चित किया गया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभार दिया गया है। जिला पर्यवेक्षक के रूप में पश्चिम चम्पारण में उमर शैफुल्ला खाँ व गप्पू राय, पूर्वी चम्पारण में प्रभात द्विवेदी व धर्मवीर शुक्ल, शिवहर में मनोज कुमार सिंह व अफाक अहमद, सीतामढ़ी में ईं संजीव कुमार सिंह व शाश्वत केदार पाण्डेय, मधुबनी में रामकलेवर सिंह व संतोष श्रीवास्तव, सुपौल में पूनम पासवान व संयोगिता सिंह, अररिया में इजहारूल हुसैन व इंतखाब आलम, किशनगंज में अफाक आलम व जाकिर हुसैन, पूर्णिया में मनोहर सिंह व प्रवीण सिंह कुशवाहा, कटिहार में जमाल अहमद भल्लू व मधुरेन्द्र सिंह, मधेपुरा में क्षत्रपति यादव व सरदार गुरूदयाल सिंह को पर्वाक्षेक नियुक्त किया गया है।

वहीँ सहरसा में प्रमोद सिंह व ललन कुमार, दरभंगा में भावना झा व राजेश राठौड़, मुजफफरपुर में अजय कुमार चौधरी व रौशन मिश्रा, गोपालगंज में रवीन्द्र नाथ मिश्रा व उमेश राम, सिवान में ब्रजेश कुमार पाण्डेय व कुंतन कृष्णन, सारण में प्रतिमा कुमारी दास व प्रदूमन राय, वैशाली में लाल बाबू लाल व राजकुमार राजन, समस्तीपुर में राजन कुमार यादव व मयंक कुमार मुन्ना, बेगूसराय में नागेन्द्र कुमार विकल व अनुराग चंदन, खगड़िया में अभय कुमार सार्जन व अमरेन्द्र सिंह, भागलपुर में नरेश यादव व अजमी बारी, बांका में केसर कुमार सिंह व कैसर अली खान, मुंगेर में राकेश कुमार सिन्हा व मंजीत आनन्द साहू, लखीसराय में अम्बूज किशोर झा व आलोक हर्ष, शेखपुरा में सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी व अरूण कुमार, नालंदा में गजानंद शाही व शंकर स्वरूप, भोजपुर में मुन्ना तिवारी व शशीभूषण पाण्डेय, बक्सर में मुरारी गौतम व अखिलेश्वर सिंह, कैमूर में संतोष मिश्रा व अशोक कुमार यादव, रोहतास में विश्वनाथ राम व राधेश्याम कुशवाहा, अरवल में अरविन्द शर्मा व गोपाल शर्मा, जहानाबाद में नीतू सिंह व कैलाश पाल, औरंगाबाद में अजय कुमार सिंह व चिरागउदीन रहमानी, गया में आनन्द शंकर व प्रवीण शर्मा, नवादा में रवि ज्योति व कमलदेव नारायण शुक्ला, जमुई डॉ अजय कुमार सिंह व सिद्धार्थ श्रत्रिय को पर्वाक्षेक नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.