Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

BIG BREAKING: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा के चुनावों का हुआ एलान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

0 113

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: तीन राज्यों में होनेवाले चुनावों के तारीखों का एलान आज यानी बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर दिया है। जिन राज्यों में चुनाव के लिए तारीखों का एलान किया गया है वे राज्य हैं – उत्तर-पूर्व के तीन राज्य नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

आपको बता दें कि त्रिपुरा में चुनाव16 फरवरी को होंगे। जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इन तीनों ही राज्यों के परिणाम 2 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे। तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में महिलाओं की वोटिंग में भागीदारी ज्यादा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछले चुनावों में कोई हिंसा नहीं हुई। आयोग इसके लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हमने तीनों राज्यों के अधिकारियों से यह कहा है। तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पीसी करते हुए कहा कि हर चुनाव की अपनी चुनौतियां होती हैं। दुर्गम इलाकों के बावजूद, इन 3 राज्यों ने भागीदारी के मामले में देश के बाकी हिस्सों के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, समावेशी, प्रलोभन मुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.