Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद एवं भोजपुर में EOU ने की पुर्व सीओ और पूर्व थानाध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति मिली

0 129

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार में भ्रष्टाचार में संलिप्त अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ ईओयू यानि आर्थिक अपराध शाखा की कारवाई लगातार जारी है। उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में आज आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU ने औरंगाबाद और भोजपुर के भ्रष्ट लोक सेवकों पर कार्रवाई की है। यह छापेमारी औरंगाबाद के पुर्व सीओ और भोजपुर के पुर्व थानाध्यक्ष पर हुई है। औरंगाबाद जिले में बारुण के पूर्व अंचलाधिकारी बसंत कुमार के पास आय से 119.8% अधिक संपत्ति मिली है। जबकि भोजपुर में अजीमाबाद के पूर्व थानाध्यक्ष कृपा शंकर शाह के पास आय से 54.14% अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।

रंजन

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने इन दो भ्रष्ट अफसरों पर केस दर्ज किया था।  दोनों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते ही आज छापेमारी की गई । अब देखना है इस छापेमारी में दोनों अफसरों के ठिकानों से कितना काला धन निकलता है। इन दिनों के ऊपर ड्यूटी के दौरान बालू के अवैध खनन के खेल में शामिल होने और बालू माफियाओं का साथ देने का आरोप है।

ADG नैयर हसनैन खान के मुताबिक इन दोनों अफसरों पर लगे आरोपों की जांच की गई। आरोप सही मिले। तत्कालीन CO वसंत कुमार राय की संपत्ति 119.8 प्रतिशत अधिक मिली है। वैशाली जिले लालगंज के युसुफपुर स्थित पुश्तैनी घर और पटना के शास्त्री नगर में भट्टाचार्य रोड स्थित बड़े भाई के घर पर तलाशी चल रही है। जबकि तत्कालीन थानेदार कृपाशंकर शाह की संपत्ति आय से 54.14 प्रतिशत अधिक मिली है। बेगूसराय में पुलिस लाइन के सामने इनका घर है। दूसरा घर पटना में रामकृष्णा नगर में है। इनके भी दोनों ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

मालूम हो कि हाल ही में ए.आई.जी  रूपक कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी जिसमें करोड़ों रूपये की चल और अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था। उनके पटना के आलीशान घर और दफ्तर पर भी छापेमारी की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.