Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

गया में लोजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने संगठन मजबूती को लेकर की बैठक, वहीं सांसद विजय मांझी से मिलकर दी सांत्वना

0 196

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: गया जिला प्रवास कार्यक्रम के तहत बाराचट्टी के गांव भगवती में लोजपा, रामविलास के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह और पार्टी के प्रदेश महासचिव सह गया जिला प्रभारी एवं रफीगंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को लोजपा, रामविलास पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक  की। बैठक की अध्यक्षता मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष नवीन पासवान ने की। इससे पहले दोनों पदाधिकारियों के पहुंचने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।

स्वागत करती पूर्व प्रत्याशी रेणुका देवी

बैठक में संगठन को मजबूत करने व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह और मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक पार्टी को मजबूत करना, पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों की जवाबदेही है। संगठन पर 2024 के चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

लोजपा

वहीं आगे बैठक को संबोधित करते हुए श्री मनोज सिंह ने  संगठन की मजबूती और विस्तार पर बल दिया और कहा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन का सपना साकार करने के लिए हमें 2025 में बिहार का सीएम चिराग पासवान को बनाना होगा। चिराग के सीएम बनने से ही बिहार के गरीब-गुरबाें, किसान-मजदूरों और युवाओं का रोजगार मिल पाएगा।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बाराचट्टी से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रही रेणुका देवी, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, शिवकुमार पासवान, राजेश कुमार, घनश्याम सिंह, उमेश कुमार, नवीन विश्वकर्मा , रूपेश प्रसाद, जितेंद्र मांझी , पिंटू कुमार, वीरेंद्र सिंह समेत विभिन्न पंचायतों पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।

सांसद विजय मांझी का आवास

वहीं कार्यक्रम से लौटने के क्रम में मनोज कुमार सिंह  गया के सांसद विजय मांझी के बाराचट्टी आवास पर जाकर उनसे भेंट की और उन्हें सांत्वना दी । बता दें कि बीते दिनों सांसद के पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.