Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

जानें, दशहरा पर्व का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, मदनपुर प्रखंड के इन जनप्रतिनिधियों, नेताओं और समाजसेवियों ने दी बधाई

0 282

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: आज दशहरा यानी विजयदशमी का त्योहार है । यह दिन हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। पुराणों में वर्णित कथाओं के अनुसार इस दिन लंकेश रावण का बध भगवान श्रीराम ने किया था। इसलिए दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में माना जाता है। यह त्योहार नवरात्रि के बाद आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल आज यानि 5 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन कोई शुभ कार्य करना या सामान खरीदना लाभदायक होता है। आइए जानते हैं कि दशहरा का शुभ मुहूर्त और क्या है पूजन विधि?

दुर्गापूजा

दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है और इसके लिए शुभ मुहूर्त सूर्यास्त के बाद है। इस बार रात को 8 बजकर 30 मिनट पर रावण दहन का शुभ समय है। कहा जाता है कि रावण दहन प्रदोष काल में श्रवण नक्षत्र में करना शुभ होता है और आज श्रवण नक्षत्र 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

दशहरा यानि विजयदशमी की पूजा करते समय सबसे पहले सामग्री तैयार कर लें। इसके लिए गाय का गोबर, चूना, तिलक, चावल, फूल, नवरात्रि में उगे हुए जौ, केले, गुड़, खीर और पूड़ी की आवश्यकता होती है। दशहरे के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और फिर भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी का पूजन करें। फिर शमी के पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सभी देवताओं का ध्यान करें। इसके बाद गोबर से 9 गोले या कंडे बनाए जाते हैं और इसमें नवरात्रि में उगाए गए जौ रखें जाते हैं फिर इस गोलों को धूप-दीप दिखाकर भगवान की प्रार्थना की जाती है। गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है। घर के सभी सदस्यों के माथे पर तिलक लगाया है और फिर घर के बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है।

वहीं इस विजयदशमी के अवसर औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी है।

मदनपुर प्रखंड के बजाज बाइक के एजेंसी सौंडिक इंटरप्राइजेज ने इस विजयदशमी पर लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। इसके प्रोपराइटर ने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लोग इसे आपसी सद्भाव से मनायें।

औरंगाबाद जिले के बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मां मङ्वारानी ट्रेडर्स(रानीगंज) के मालिक सुधीर कुमार सिंह ने लोगों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसे सभी लोग भाईचारे के साथ मनाएं।

मदनपुर प्रखंड प्रमुख सोनी देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि पंकज चंद्रवंशी ने सभी प्रखंड वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।

मदनपुर प्रखंड के सलैया पंचायत के मुखिया मनोज चौधरी ने इस अवसर पर पंचायत के लोगों को शुभकामनाएं दी है। और इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। वहीं इसी पंचायत के राजेंद्र साव जो भारतीय जीवन बीमा के एजेंट एवं वार्ड -07 के वार्ड प्रतिनिधि भी हैं उन्होंने भी विजयदशमी पर सभी को शुभकामनाएं दी है।

मदनपुर प्रखंड के सलैया पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय यादव ने इस विजयदशमी पर प्रखंड वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे बुराई पर अच्छाई का प्रतीक बताया। उन्होंने बताया कि इसे सभी आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएँ।

मदनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-01 के वार्ड सदस्य प्रतिमा देवी और वार्ड प्रतिनिधि रविशंकर दास ने पंचायत के सभी लोगों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

खिरियावां पंचायत से पूर्व मुखिया प्रत्याशी रहे समाजसेवी केदार साह ने सभी पंचायत वासियों को इस दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे शांतिपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने की अपील की है।

जबकि वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने समस्त प्रदेश वासियों को विजय दशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

वहाँ मदनपुर के जिला परिषद् क्षेत्र संख्या -10 से जिला परिषद् प्रत्याशी रहे दयानंद उर्फ मुन्ना राम ने सभी प्रखंड वासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.