BIHAR NATION is a new media venture of journalist Jay Prakash Chandra .This dot-in will keep you updated about crime, politics , entertainment and religion news round the clock.
जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट
बिहार नेशन: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के औरंगाबाद जिले की मदनपुर शाखा ने बुधवार को लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान का 77वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोजपा, रामविलास मदनपुर इकाई के एस- एसटी के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन पासवान एवं दुसाध महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष बलि गहलौत ने संयुक्त रूप से मदनपुर के पासवान मुहल्ला में किया।

इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के
एस- एसटी के मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन पासवान ने कहा कि आज हम लोग रामविलास पासवान का जन्मदिवस काफी धूमधाम से मना रहे हैं। साथ ही हम लोगों का पूरा पूरा ध्यान 2024 के लोकसभा के चुनाव पर है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के तर्ज पर आगे बढ़ रही है। इसे हम लोग साकार करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग फिर से बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे। हम लोग नया बिहार बनाएंगे। जहां विकास ही विकास होगा।

लोक जनशक्ति पार्टी के जनक पद्म विभूषण स्व. रामविलास पासवान की जयंती समारोह में निरंजन पासवान- मदनपुर दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष- बलि गहलौत, नरेश गहलोत, कपिल पासवान, संजय पासवान शिक्षक, सत्यार्थी पासवान, सत्येंद्र पासवान, प्रदीप पासवान, अलख पासवान, धनंजय पासवान के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे।