Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

नगर निकायों के 5547 निर्वाचित प्रतिनिधियों को आज दिलाई जाएगी शपथ, मेयर और डिप्टी मेयर भी हैं शामिल

0 81

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार में लंबी जद्दोजहद के बाद नगर निकायों के लिए संपन्न हुए चुनावों के परिणाम आने के बाद से ही शपथ ग्रहण के लिए इंतजार कर रहे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आज शपथ ग्रहण होगा। इसे लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।
बता दें कि बिहार में दो चरणों में नगर निकायों के चुनाव संपन्न हुए थे। वहीं सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को इसको लेकर जानकारी भी दे दी गई है।

बता दें कि, आज शपथग्रहण करने वाले प्रतिनिधियों में 224 मुख्य पार्षद, 224 उप मुख्य पार्षद और 5099 वार्ड पार्षद शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक नगर निगम के पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण जिलापदाधिकारी अपने जिले में कराएंगे। आज जिन नगर निकायों के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा उसमें 17 नगर निगम, 70 नगर परिषद और 137 नगर पंचायत शामिल है।

इसके साथ ही आयोग के अनुसार नगर परिषद के मामले में जिला पदाधिकारी द्वारा या उप सचिव स्तर के पाधिकारी द्वारा नगर परिषद के निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों और मुख्य पार्षदों का शपथग्रहण कराया जाएगा। नगर पंचायत के मामले में शपथ ग्रहण जिला में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता या उससे ऊपर के पदाधिकारियों द्वारा कराया जाएगा।

गौरतलब हो कि, राज्य में यह पहली दफा है कि, इस बार महापौर और उप महापौर के पद को लेकर भी सीधा मतदान हुआ है। अब शुक्रवार को 5547 निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.