Bihar Nation
सबसे पहेले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

रफीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद सिंह बनें लोजपा(रा.) पार्टी के प्रदेश महासचिव, लोगों ने दी बधाई

0 144

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा से पूर्व में चुनाव लड़ चुके प्रमोद सिंह को चिराग पासवान ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें लोजपा रामविलास का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर इन्हें मनोनीत किया गया है। इधर इनके मनोनयन पर पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को बधाई दी है।

मनिका पंचायत के महुँआइन निवासी एवं समाजसेवी सुनील कुमार सिंह ने प्रमोद सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनयन करने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

वहीं रामविलास पासवान स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य अजय पासवान, दलित सेना के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, वार्ड पार्षद राजू पासवान, महासचिव अखिलेश पासवान, स्मृति मंच जिला उपाध्यक्ष सर लोजपा नेत्री खुशबू देवी, पार्टी नेता एवं समाजसेवी सुनील कुमार सिंह,  स्मृति मंच के प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष बली सिंह, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष देव लखन चौधरी, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है। इधर प्रमोद सिंह ने इस जिम्मेवारी के मिलने के बाद कहा है कि वे इस दायित्व को निभाने के लिए पूरी प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.