Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

विधानसभा में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तो विधानपरिषद में अवधेश नारायण सिंह ने किया झंडोत्तोलन

0 167

 

बिहार नेशन : देश आज 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश के सभी हिस्सों से तिरंगा फहराया जा रहा है। वहीं बिहार विधानमंडल में भी तिरंगा फहराया गया । विधानसभा में जहाँ अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया तो वहीं बिहार विधानपरिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

विधानसभा में तिरंगा फहराने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आजादी हासिल करने के लिए हमारे वीर सपूतों ने लंबा संघर्ष किया था ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम इसके महत्व को समझें और देश को दुनिया में सबसे आगे खड़ा करें।

झंडोत्तोलन की शुभकामनाएं देते हुए बिहार विधानसभा के सभापति ने कहा कि यह आजादी का जश्न हमे यह संदेश देता है की भारत को कैसे विश्व गुरु बनाया जाए।

साथ ही लोकतंत्र को भी कैसे मजबूत किया जाए ।जिससे देश में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.