Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग प्रमुख डॉ. संत ने किया दुर्गा वाहिनी के अन्य सदस्यों के साथ शस्त्र पूजन

0 310

 

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले अंतर्गत सोमवार को यानी आज मदनपुर प्रखंड के सलैया पंचायत में देवी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के प्रांत संयोयिका डा, शोमा रानी, एवं विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग प्रमुख डॉक्टर संत प्रसाद ने शस्त्र पूजन किया।

दुर्गापूजा

सभा का संचालन मिलन प्रमुख रितिक रोशन ने किया तथा सभा का आरंभ दीप प्रज्वलन डॉ शोभा रानी, डॉक्टर संत प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, धर्म प्रसार प्रखंड अध्यक्ष, राम पुकार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर विद्यार्थी के द्वारा प्रारंभ किया गया।

दुर्गापूजा

जबकि सभा का संबोधन में डॉ शोभारानी ने चारों युगों में नारी के दायित्व का वर्णन किया। शस्त्र पूजन के उपरांत आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया ।

दुर्गापूजा

इस दौरान डा. संत प्रसाद ने सम्बोधन में कहा कि हमारे सभी देवी- देवताओं के हाथों में असुरों से रक्षा हेतु शस्र है। उन्होंने इसका वर्णन करते हुए बताया कि नारी अबला नहीं सबला है।

दुर्गापूजा

कश्मीर में हुए घटना का भी जिक्र उन्होंने किया और बताया की हिंदूओ के माताओं – बहनों को संकल्प लेना चाहिए कि धर्म की रक्षा के लिए जैसे मां दुर्गा ने शस्त्र उठाई उसी तरह सभी को शस्त्र उठा कर देश के रक्षा में सहयोग करेंगे।

दुर्गापूजा

डॉ. सन्त ने कहा कि आगामी होनेवाले प्रशिक्षण में सलैया पंचायत से सभी दुर्गा वाहिनी शामिल होंगे। इसमें सभी दुर्गा वाहिनी उपस्थित रहे एवं सैकड़ों ग्रामीण भी उपस्थित रहें अंत में मां दुर्गा की आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

दुर्गापूजा

वहीं सलैया देवी स्थान में दुर्गा वाहिनी का भी गठन किया गया। जिसमें काजल कुमारी, नेहा कुमारी, रिया कुमारी, सुनीता कुमारी, स्वीटी कुमारी, सोनाली कुमारी, सुजाता कुमारी को दायित्व दिया गया।

दुर्गापूजा

इस अवसर पर नवीन पाठक, सुदर्शन सिंह, नरेश यादव, नागेश्वर प्रजापति, प्रमोद मिस्त्री समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

दुर्गापूजा
Leave A Reply

Your email address will not be published.