Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 दिन का घोषित किया राष्ट्रीय शोक

0 558

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन:  केंद्र सरकार ने 92 वर्षीय स्वर कोकिला लाता मंगेशकर की निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देश का तिरंगा झंडा लता मंगेशकर की याद में आधा झुका रहेगा। 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा।

बता दें कि लता मंगेशकर ने आज ( रविवार )  सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुताबिक, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। निधन के वक्त उनकी उम्र करीब 92 साल थी। इनके निधन पर पीएम सहित देश के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

मालूम हो कि लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बीते 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एडमिट हुई थीं। कुछ दिनों के लिए लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। तबीयत में सुधार के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। लता मंगेशकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

गौरतलब हो कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भारत रत्न भी मिल चुका है। उन्होंने अपने कला के क्षेत्र में 6 हजार से भी अधिक गाने गाये हैं । इनके स्वर के प्रशंसक पूरी दुनियां में हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.