Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद में चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक, किया गया रेफर

0 316

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत देव मुख्यालय के राजा जगरनाथ हाई स्कूल के पास में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी की पहचान 18 वर्षीय किशोर आकाश कुमार के रूप में की गई है। जो देव थाना क्षेत्र के एरौरा गांव निवासी अर्जुन सिंह का बेटा है।

मिली जानकारी के अनुसार किशोर औरंगाबाद में ही अपने परिजनों के साथ रहकर पढ़ाई करता है। दोपहर वह शहर के नागा बिगहा कोचिंग करने गया हुआ था। किसी काम से दोस्त के साथ देव राजा जगरनाथ हाई स्कूल चला गया। स्कूल से अपना काम निपटाकर वह औरंगाबाद के लिए लौट रहा था। तभी स्कूल से बाहर निकलते समय मुख्य द्वार पर कुछ छात्र आपस में पहले से ही झगड़ा कर रहे थे। आकाश की बाइक एक युवक के शरीर मे स्पर्श कर गया। आवेश में युवक चाकू निकाला और आकाश के शरीर पर दो जगह हमला कर दिया। वहीं मारपीट किया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जबकि घायल को इस घटना के बाद देव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहाँ से भी उसे रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी देव थानाध्यक्ष मनोज पांडेय को दी गई। थानाध्यक्ष ने इस चाकूबाजी की घटना की पुष्टि की है और छानबीन करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.