Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: महाशिवरात्रि को लेकर सज गये सभी शिव मंदिर, कई जगह पर कीर्तन भी शुरू

0 482

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर औरंगाबाद जिले के सभी धार्मिक स्थलों के शिव मंदिरों को विशेष रूप से भक्तों द्वारा सजाया गया है। साथ ही मंदिरों में अखंड कीर्तन भी शुरू कर दिया गया है। श्रध्दालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है।सभी प्रमुख मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। वहीं जिले के महाकाल मंदिर को फूलों से सजाते हुए लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। यहां 24 घंटे अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। आज स्थानीय कलाकार भक्ति जागरण की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था की गई है।

इधर बाइपास के समीप महेश्वरम महादेव मंदिर को भी सजाने का कार्य जारी था। मंगलवार की रात भगवान शंकर और माता पार्वती का शुभ विवाह होगा। इसके साथ ही लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। यहां भी मंदिर को सजाया गया है। यहां सभी देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर की स्थापत्य कला द्रविड़ शैली से मिलती है। यह लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।ईधर बुढ़वा महादेव मंदिर को भी सजाया गया है। यह मंदिर भी काफी प्राचीन है और यहां भगवान शिव तथा पार्वती की मूर्ति भी स्थापित की जाती है। रात में यहां शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन होता है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। यहां भी पूजन की पूरी व्यवस्था की गई है।

वहीं जिले के मदनपुर प्रखंड के धार्मिक स्थल मां उमगेश्वरी मंदिर को भी सजाया गया है। पहाड़ स्थित उमंगेश्वरी मंदिर से दक्षिण दिशा में पहाड़ के निचले भाग में गुफानुमा मंदिर में काल भैरो की प्रतिमा स्थापित है। यहाँ महाशिवरात्रि पर दर्शन करने के लिए श्रध्दालुओं की भीड़ रहती है। पूजा करने के लिए लंबी कतार लगी रहती है। शास्त्रों के अनुसार दक्षिण दिशा में काल के देवता का स्थान माना जाता है। यह मंदिर दुर्लभ, पुरातत्व एवं धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। जबकि मदनपुर के सरस्वती मुहल्ला में तालाब के पास भी शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों को सजाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.