Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन, दी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

0 175

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: आज दिनांक- 16 अक्टूबर 2023 को गोह प्रखंड के ग्राम पंचायत- दधपी एवं रफीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत- चौबड़ा में जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया गया।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है तथा उससे उनके जीवन में क्या बदलाव हुआ है, उनके बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा। इस दौरान मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ जनता किस प्रकार उठायेंगे, उनकी प्रक्रियाओं को बताया गया। साथ ही सभी प्रखंडस्तरीय एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों को सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी जनता को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

अपर समाहर्ता द्वारा भूमि दाखिल खारिज, ऑनलाइन रसीद, अभियान बसेरा, जमाबंदी का आधार सीडिंग, एलपीसी इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त महिलाओं के उत्थान हेतु सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष रखा गया एवं महिलाओं को सक्षम एवं सबल बनाने हेतु सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ, युवाओं की पढाई, खेलकुद इत्यादि के संबंध में दी जाने वाली सहायता प्राकृतिक / गैर प्राकृतिक आपदा में सरकार से मिलने वाली सहायता राशि, स्वास्थ्य लाभ इत्यादि के बारे में सरकार द्वारा दिये जाने वाले मुफ्त इलाज / दवा आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दाउद नगर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी दाउद नगर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त जिलास्तर के कई वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधिगण की भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.