Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: रानीकुआँ स्थित प्रसिद्ध मानसरोवर होटल में सैल्यूट तिरंगा का हुआ भव्य शुभारंभ

0 151

 

बिहार नेशन न्यूज में आपका स्वागत है . . .

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

मदनपुर: औरंगाबाद जिले के मदनपुर स्थित प्रसिद्ध मानसरोवर होटल के सभागार में राष्ट्रीय संगठन सैल्यूट तिरंगा, बिहार की एक विराट सभा का आयोजन किया गया । इस मौके पर इस संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्रा का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया ।

वहीं संगठन के प्रदेश मंत्री राणा आशुतोष कुमार सिंह ने मिश्रा को तलवार भेंट कर स्वागत किया। शिव गुरु परिवार कि साधिका तथा समाज सेविका दुर्गा देवी ने प्रमोद कुमार मिश्रा को रामचरितमानस भेंट की ।

औरंगाबाद जिला की करणी सेना की तरफ से उपेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को केसरिया अंग वस्त्र भेंट कर संगठन की ओर से सम्मानित किया । करणी सेना मदनपुर प्रखंड की ओर से संतोष सिंह ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को केसरिया पगड़ी प्रदान करके सम्मानित किया।

उतरी उमगा, मुखिया प्रत्याशी

औरंगाबाद जिला की ओर से सैल्यूट तिरंगा जिला संरक्षक दिलीप प्रसाद गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को अंग वस्त्र तथा पुष्पगुच्छ प्रदान करके पूरे जिला की ओर से सम्मानित किया । समाजसेवी संतोष सिंह नें सैल्यूट तिरंगा के प्रधान प्रदेश संरक्षक जितेंद्र सिंह का माल्यार्पण किया।

सभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु के सिंहासन पर आरुढ करने के लिए सैल्यूट तिरंगा भगवान कृष्ण का पांचजन्य है। इसी पंचजन्य से भारत की धरती पर शंखनाद होगा भारत को भय भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए।

एरकी कला,मुखिया प्रत्याशी
एरकी कला, मुखिया प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नूतन भारत के निर्माण का सपना पूर्ण करने के लिए सैल्यूट तिरंगा मनसा, वाचा, कर्मणा राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धर्मांतरण तथा लव जिहाद भारत की संस्कृति के लिए एक बड़ा खतरा है। जिस देश की संस्कृति मृतप्राय हो जाती है उस देश का अस्तित्व समाप्त हो जाता है।

मिश्रा ने कहा कि भारत की गौरवशाली परंपरा को संजीवनी प्रदान करने के लिए सैल्यूट तिरंगा राष्ट्र द्रोहियों की गतिविधि पर नकेल कसने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर रण कौशल बना चुकी है। गोवंश को भारत की कृषि का मूलाधार बताया तथा कहा कि भारतीय गोवंश भारत के अर्थतंत्र का एक बृहद अर्थशास्त्र है। इसलिए भारत के अर्थतंत्र को सुदृढ़ करना है तो गोवंश की रक्षा के लिए हमें संकल्प लेकर आगे आना होगा। इसका सैल्यूट तिरंगा ठोस प्रारूप तैयार कर चुकी है। इन्होंने बेटी बचाओ तथा बेटी पढ़ाओ अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने का संस्था के संकल्प को दोहराया।

घटराईन पंचायत- सरपंच पद के उम्मीदवार

सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश मंत्री राणा आशुतोष कुमार सिंह ने सभा का संचालन करते हुए राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के अधिकारियों का परिचय कराते हुए कहा कि हम सबों के लिए अत्यंत सौभाग्य है कि सैल्यूट तिरंगा जैसे राष्ट्र भक्तों के विचार पुंज से अनुप्राणित संस्था में कार्य करने का हम सबों को अवसर प्राप्त हुआ है। राणा आशुतोष ने अपने संकल्प को प्रकट करते हुए कहा की जीवन की आखिरी सांस तक राष्ट्रव्रती बनकर हम सब सैल्यूट तिरंगा का वाहक बने रहेंगे।

प्रदेश संरक्षक जितेंद्र सिंह ने सैल्यूट तिरंगा को बिहार के ग्राम स्तर तक पहुंचाने का अपने संकल्प को दोहराया तथा उन्होंने कहा कि बिहार के सेवा बस्ती को चिन्हित करते हुए सेवा प्रकल्प की योजना पर काम प्रारंभ किया जाएगा तथा आने वाले दिनों में बिहार पूरे देश में आदर्श स्थापित करेगा।

रेशमी देवी,मनिका (मुखिया प्रत्याशी)

इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा बिहार प्रदेश का संगठनात्मक विस्तार करते हुए राणा आशुतोष कुमार सिंह को प्रदेश महामंत्री, प्रभात पंकज अधिवक्ता को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश मंत्री, जितेंद्र कुमार मांझी जिला मंत्री औरंगाबाद, राहुल सिंह, अमन सिंह, और राजू सिंह को औरंगाबाद जिला संयोजक, बबलू राम जिला मंत्री शेरघाटी, विक्की सिंह जिला अध्यक्ष गया, सिंधु कुमार चैनपुरी प्रखंड अध्यक्ष बाराचट्टी का दायित्व की घोषणा की गई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के हस्ताक्षर से इन सबों का नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। समाजसेवी सुधीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में दयानंद मांझी, जयराम सिंह, उपेंद्र सिंह, राजू सिंह, राजन कुमार, अमन कुमार, रवि शंकर सिंह,  श्यामलायक सिंह, राहुल कुमार, शैलेश कुमार सिंह, बालेश्वर राम, सीताराम दास, पिंटू मांझी, रंजीत कुमार सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.