Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: अग्निपथ योजना के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का फूंका पुतला

0 153

 

बिहार नेशन:  जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ गोलु यादव की अध्यक्षता में जाप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी मैदान से रमेश चौक तक पैदल मार्च निकाल कर सड़क पर उतरे और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंका।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ गोलु यादव ने कहा कि केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाना रोजगार के अधिकार का हनन है। सेना का मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा है, ऐसे में ये चार-चार साल वाला प्रयोग ठीक नहीं है। सैनिकों के स्वाभिमान और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली नीतियों का जन अधिकार पार्टी विरोध करती हैं।

वहीं जाप प्रदेश महासचिव व जिला पार्षद ई.सुरेंद्र यादव एवं प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर राष्ट्रीय संपत्तियों को रद्दी के भाव मे बेच रही है। युवा शक्ति प्रदेश महासचिव संजय यादव व युवा परिषद प्रदेश सचिव आशुतोष कुमार उर्फ साधु यादव ने  कहा कि निजीकरण का आलम यह है कि सेना को भी निजी हाथों में सौपने की तैयारी कर ली गई है।  मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा बेरोजगार नौजवानों को ठगा है।

मौके पर  युवा जिला महासचिव शंकर यादव युवा जिला उपाध्यक्ष बिटू कुमार छात्र जिला प्रवक्ता रंजन कुमार जिला सचिव भोला यादव मदनपुर युवा प्रखंड अध्यक्ष रामलखन यादव रफीगंज प्रखड अध्यक्ष सचिन यादव कुटुंबा प्रखड अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा मदनपुर प्रखड अध्यक्ष निराज कुमार शर्मा प्रखड प्रभारी सहेन्द्र यादव अमित कुमार अखिलेश सिंह भोक्ता बिनोद सिंह भोक्ता कामोद सिंह भोक्ता हरेंद्र यादव प्रदीप सिंह भोक्ता गुड्डु यादव पवन कुशवाहा गुड्डु कुमार विनय यादव रविरंजन यादव सैकड़ों नेताओं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.