Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार

0 419

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: इन दिनों औरंगाबाद जिले में माओवादियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चल रहा है। प्रशासन किसी भी कीमत पर इस बार उन्हें नहीं छोड़ना चाहती है। ताजा खबर में भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली इंदल पासवान को टंडवा ( अंबा) थाना क्षेत्र के मुंगीया नौकाडीह गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस माओवादी की कई मामले में तलाश थी।

बताया जाता है कि सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी के कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता, एएसपी अभियान मुकेश कुमार के निर्देश पर कालापहाड़ के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार, एसएसबी जवान, टंडवा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अशोक मेहता, पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना के सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर रतन शर्मा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है।

हुसैनाबाद थाना के दारोगा अजित कुमार यादव ने बताया कि नक्सली इंदल पर पर ईंट भट्ठा मालिक से लेवी मांगने एवं हत्या करने का आरोप है। जिले में भय बनाकर धमकी देना और लेवी वसूलना मुख्य कार्य था। पहाड़ी इलाकों झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोगों में इसके नाम से दहशत का माहौल बना रहता था। गिरफ्तार नक्सली ने कई अहम जानकारी पुलिस टीम को दिया है। अपनी दस्ता के बारे बताया है। कौन दस्ता किस इलाके में सक्रिय है उसका नाम बताया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली को झारखंड की हुसैनाबाद पुलिस ले गई है। बताया जाता है कि पुलिस नक्सलियों के खिलाफ नियमित अभियान चला रही है।

आपको बता दें कि हाल ही मदनपुर प्रखंड के लंगूरराही में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दर्जनों राउंड गोलियां चली थी। इसके बाद से ही पुलिस ने सर्च अभियान को और तेज कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.