Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

बड़ी खबर: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट किया जारी, औरंगाबाद की रामायणी राय बनी टॉपर

0 378

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट परीक्षा के 34 दिनों के बाद जारी किया गया है। मैट्रिक की परीक्षा में 77.88 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। औरंगाबाद दाउदनगर की रामायणी राय टॉपर बनीं हैं। वही नवादा की सानियां और मधुबनी के विवेक सेकंड टॉपर बने हैं। वही औरंगाबाद की ही प्रज्ञा तिवारी थर्ड टॉपर बनीं है।

डिवाईन पब्लिक स्कूल

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया है। मैट्रिक की परीक्षा में कुल 16 लाख 11 हजार 99 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें 12 लाख 86 हजार 971 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। मैट्रिक परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 77.88 है।उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार बोर्ड कक्षा 10 के लिए बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड रिजल्ट

आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज दोपहर 3 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 रोल नंबर वाइज़ चेक करने के लिए घोषित किया गया।

रामायणी रॉय बिहार बोर्ड की टॉपर

• औरंगाबाद की रामायणी राय ने किया बिहार टॉप

• 487 अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा में किया टॉप

• पटेल हाईस्कूल औरंगाबाद की छात्रा रामायणी रॉय

सानिया कुमारी सेकेंड टॉपर

• नवादा के रजौली की सानिया कुमारी सेकेंड टॉपर

• 486 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहीं सानिया

• प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस स्कूल रजौली की छात्रा

Leave A Reply

Your email address will not be published.