Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

बिहार: नीतीश सरकार के कैबिनेट मीटिंग में 9 बड़े फैसलों को दी गई मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम फैसले को मंजूरी दी। अब बिहार मे होमगार्ड के जवानों को पुलिस की तरह ही ग्रेड पे 2000-2400 और 2800 के ग्रेड पे का लाभ मिलेगा।

0 107

 

BIHAR NATION : बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम फैसले को मंजूरी दी। अब बिहार मे होमगार्ड के जवानों को पुलिस की तरह ही ग्रेड पे 2000-2400 और 2800 के ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। कैबिनेट की बैठक में कुल नौं एजेंडों पर मुहर लगी । कार्मर्शियल वाहनों और मालवाहक मालिकों को लॉकडाउन अवधि का रोड टैक्स नहीं देना होगा। सरकार ने 21 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि का रोड टैक्स पर जुर्माने को माफ कर दिया है।

ये हैं कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा, जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को मुफ्त इलाज पर भी नीतीश कैबिनेट ने मुहर लगाई। दिल में छेद के साथ जन्मे बच्चों का भी फ्री में इलाज होगा। जमीनों के विशेष सर्वेक्षण में लगे संविदा कर्मियों के वेतन के लिए 168 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायतों के मानदेय के लिए 130 करोड़ रुपए स्वीकृत और रिलीज किए गए हैं। आयुर्वेदिक कॉलेज और हॉस्पिटल में 26 पदों का सृजन किया गया है। इसके अलावा जिला क्षेत्रीय कार्यालय के लिए 143 पदों का सृजन हुआ है। भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन जिलों के कमिश्नर को पदेन अध्यक्ष बनाया गया है। स्मार्ट सिटी लिमटेड कंपनी के अध्यक्ष होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.