BIHAR NATION is a new media venture of journalist Jay Prakash Chandra .This dot-in will keep you updated about crime, politics , entertainment and religion news round the clock.
डॉ अजय उपाध्याय को विचार विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कॉंग्रेस नेता धीरेन्द्र सिंह दी बधाई
जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट
बिहार नेशन: कॉंग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा डॉ अजय उपाध्याय प्रवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के धीरेंद्र कुमार सिंह ने बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि डॉ अजय उपाध्याय के उपाध्यक्ष बनने से विचार विभाग को और मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी के विचारों को आमजन तक पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका रहेगी। श्री सिंह ने आगे कहा कि- डॉ अजय उपाध्याय जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हम प्रफुल्लित और गौरवान्वित हैं।

श्री सिंह ने कहा कि कॉंग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व आदरणीय श्रीमती श्रीमती सोनिया गांधी जी, हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी, मलिकार्जुन खरगे जी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा व्यास जी ने डॉ अजय उपाध्याय की सरलता, विनम्रता, वाकपटुता, व्यवहार कुशलता को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय डॉ अजय उपाध्याय जी केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास पर शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे। इसके लिए सभी शीर्ष नेतृत्व को बधाई ।

श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि डॉ अजय उपाध्याय जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही पूर्व में असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे और मध्य भारत के प्रभारी भी थे। अपने नेतृत्व में उन्होंने असंगठित कामगार को मध्य भारत के तथा बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तराखंड में असंगठित कामगार कांग्रेस को प्रदेश स्तर पर ही नहीं बल्कि हर एक जिला स्तर तक उसके कमेटी को बनवाने का कार्य किया था। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए ही पुनः एक बार केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

डॉ अजय उपाध्याय के उपाध्यक्ष बनने पर धीरेंद्र कुमार सिंह पूर्व उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस डॉ शशि कुमार सिंह अध्यक्ष विचार विभाग बिहार प्रदेश कांग्रेस राजकुमार शर्मा जी ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस माया कुमारी राजीव कुमार सिंह राजकुमार तिवारी सूर्य देव यादव अजय कुमार सिंह उपेंद्र सिंह नवीन कुमार पांडे डॉक्टर संजय सिंह विश्वनाथ मिश्र जी मोहम्मद इरफान साहब लालदेव यादव पिंटू सिंह सुजीत कुमार सिंह संजीव कुमार सिंह नागेंद्र सिंह उदय पासवान रामाधार शर्मा संजय सिंह राम राम सिंह अजीम खान मुन्ना खान समेत अन्य कई कॉंग्रेस नेताओं ने बधाई दी है।