Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

डीजे ने ली एक की जान: डीजे की धुन पर नाच रहे एक छात्र की मौत

0 372

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: अक्सर आप शादी-ब्याह में डीजे की जोर-जोर से आवाज सुनते होंगे । डीजे की तेज धून पर गाना बजता है और लोग डांस करते हैं । लेकिन कई लोगों को इससे दिक्कत होती है। क्योंकि डीजे आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यहाँ तक की आपकी जान जा सकती है। कुछ इसी तरह की खबर उजैन से है। जहाँ डीजे की धुन पर नाच रहा एक छात्र अचानक गश खाकर गिर गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान पता चला है कि छात्र का हार्ट फेल हुआ है। चिकित्सक डीजे की ध्वनि को हार्ट फेल का कारण बता रहे हैं। यह अपने आप में चौंकाने वाली खबर है। मृतक छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई का छात्र था।

उज्जैन के समीप ग्राम नारेला कलां में रहने वाला 18 साल का लाल सिंह पिता विक्रम सिंह अपने मित्र के यहां शादी में ताजपुर आया था। ताजपुर में विजय सिंह परिहार के यहां विवाह समारोह आयोजित किया गया था। शादी के दौरान गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। इस जुलूस में लाल सिंह भी शामिल हुआ। वह अपने मित्रों के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रहा था। इस दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। वह गश खाकर नीचे गिर गया। जब उसे अस्पताल ले जाएगा तो चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लाल सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका हार्ट फेल होना सामने आया है। यह अपने आप में चौंकने वाली बात जरूर है।डॉक्टर शर्मा ने बताया कि कभी-कभी अत्यधिक तेज ध्वनि भी सीधे हार्ट पर असर करती हैं। इससे भी हार्ट फेल हो जाता है। इस घटना के बाद विवाह समारोह में गम का माहौल दिखाई दिया। लाल सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई का छात्र था।

इस विवाह का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के दोस्त भी हैरान हैं। जबकि पंवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि लाल सिंह की मौत हार्ट फ़ेल होने से हुई है। यह बात मेडिकल रिपोर्ट में आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.