Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

नहीं रहे मदनपुर के पूर्व जिला पार्षद महिपत राम, 75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

0 322

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवनाथ बिगहा निवासी एवं मदनपुर से जिला पार्षद रहे महिपत राम का आज 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । वे काफी दिनों से बीमार थे। उन्होंने मदनपुर जिला पार्षद निर्वाचन क्षेत्र संख्या- 10 का प्रतिनिधित्व भी किया था।

मालूम हो कि पूर्व जिला पार्षद महिपत राम राजनीतिक जीवन में आने से पूर्व वे बैंक की नौकरी में कार्यरत थे। बाद में जब वे सेवानिवृत्त हुए तो परिवार से मशविरा कर मदनपुर जिला पार्षद के आरक्षित सीट से चुनाव में कूद पड़े और जीत दर्ज की।

उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं एवं सभी गणमान्य लोगों ने दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रध्दांजलि दी है। इस शोक की घड़ी में दुःख व्यक्त करते हुए लोजपा, रामविलास के प्रदेश महासचिव सह रफीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन से मदनपुर क्षेत्र की जनता को काफी कमी महसूस होगी। वे व्यवहारिक और सामाजिक व्यक्ति थे। वहीं उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी रहे मुन्ना राम, पूर्व जिला पार्षद संजय राम, बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश राम, शिक्षक कामेश्वर राम, शिक्षक संजय राम, कॉंग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश राम, राजद के मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष सरोज राम, मनिका मुखिया प्रतिनिधि शंकर राम, बनिया मुखिया प्रतिनिधि रामानंद रविदास, खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, पिपरौरा पंचायत के मुखिया धनंजय यादव समेत सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है और विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.