Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद जिले के ईशान किशन बने IPL के सबसे मंहगे खिलाड़ी, इतने करोड़ रूपये में इस टीम ने खरीदा 

0 1,051

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार के औरंगाबाद वासियों के लिए गर्व की बात है कि उनके जिले के एक लाल ईशान किशन ने  इंडियन क्रिकेट जगत के इतिहास में एक नया मुकाम रच दिया है। उनका चयन आईपीएल के अबतक के सबसे मंहगे खिलाड़ी के रूप में हुई है। वे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और झारखंड के टीम की तरफ से खेलते हैं। वें हैं तो औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के लेकिन उनका जन्म पटना में हुआ । ईशान किशन के घर में बधाई देनेवालों का तांता लगा है। उनकी मां सुचित्रा सिंह बताती हैं कि आईपीएल के नीलामी को लेकर पूरा परिवार सुबह से इंतजार कर रहा था।

बीच में ईशान किशन

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए बिडिंग वॉर के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस ने ईशान को सवा 15 करोड़ रुपए में खरीदकर आईपीएल के इतिहास में नाम दर्ज करा लिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस द्वारा अपने इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।

ईशान

पटना के खाजपुरा में रहने वाले ईशान की मां ने बताया कि दोपहर के समय ईशान का मिनट भर के लिए फोन आया था तो वह काफी खुश था। एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाईट लेने के पहले ईशान ने मां को बताया कि वह टी 20 के लिए जा रहा है। इस दौरान आईपीएल में सबसे महंगा बिकने की बात को लेकर भी वह काफी क्रेजी दिखा।

ईशान किशन

ईशान की दादी डॉ सावित्री शर्मा पेशे से चिकित्सक हैं। नवादा जिले में सिविल सर्जन के पद से रिटायर हुई दादी के पास भी ईशान का परिवार कुछ दिनों तक रहा है। ईशान की पढ़ाई लिखाई पटना के डीपीएस से हुई है। उसके चयन से डीपीएस में भी खुशी का माहौल है।

इशान

इशान की मां गृहिणी हैं। पिता प्रणव कुमार पांडेय इंजीनियर थे। पहले दवा के बिजनेस में थे। अभी कंस्ट्रक्शन से जुड़े रहे हैं। बड़े भाई डॉक्टर हैं। ईशान के भैया एमबीबीएस करने के बाद लखनऊ से पीजी कर रहे हैं। इशान की भाभी पीएमसीएच से एमबीबीएस करके अभी पीजी की तैयारी कर रही हैं। पूरा परिवार एक साथ अभी बेली रोड के खाजपुरा में रहता है।

ईशान

आपको बता दें कि भारतीय टीम में एंट्री कर चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पिछले साल ही मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया था। इशान किशन के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई।  फिर पंजाब किंग्स ने दांव खेला। इससे बोली फौरन छह करोड़ तक चली गई। फिर गुजरात टाइटंस ने दांव लगाया और बोली को 10 करोड़ के पार कर दिया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रेस में शामिल हो गई। मुंबई और हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर रही। मगर आखिर में मुंबई ने बाजी मारी और 15.25 करोड़ रुपये में इशान किशन को ले लिया। वहीं ईशान का क्रिकेट से बचपन से ही विशेष रूचि रहा है। वे इंटर तो पास कर गये हैं लेकिन अभी वे समयाभाव के कारण स्नातक नहीं कर सके हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.