Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद के 11 प्रखंडों में 52,111 लोगों को मिलेगा आशियाना,अबतक 30,900 का हुआ रजिस्ट्रेशन, 21,211लाभुकों का रह गया है शेष

0 209

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: अब बहुत जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इसके लाभुकों को अपना घर मिल जाएगा । इसके अधिकारी जी जान से जुटे हैं । वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 52,111 लाभुकों को घर मिलना है। अबतक इस लक्ष्य के मुताबिक 30,900 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और 21,211 लाभुकों का रजिस्ट्रेशन कराना शेष रह गया है।

यानी लक्ष्य के मुताबिक 59.30 प्रतिशत लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 15 फरवरी तक शेष सभी लाभुकों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश ग्रामीण आवास सहायक को दिया गया है। आवास योजना का लाभ जरूरतमंदों को देने का प्रयास चल रहा है।

इस प्रकार प्रखंडवार आवास योजना का आंकड़ा है :

प्रखंड —-लक्ष्य—– रजिस्ट्रेशन—-प्रतिशत

औरंगाबाद——–5185—-3057——58.96

बारुण———2942—-2274—–77.29

दाउदनगर——–4081—-2818——-69.05

देव—————-5721—-2514——-43.94

गोह—————3279—-2905——-88.59

हसपुरा———–2837—-1789——-70.52

कुटुंबा————3689—-2692——-72.97

मदनपुर———-5426—-3913——-72.12

नवीनगर———7465—–3641——-48.77

ओबरा———–4461—–2711——-60.77

रफीगंज———7325—–2586——-35.30

कुल ———52,111—30,900—–59.30

वहीं आपको बता दें कि सरकार की योजना है कि अप्रैल 2022 तक सभी लाभुकों को घर मिल जाए और गृह प्रवेश हो जाय्। सभी लाभुकों का रजिस्ट्रेशन तेजी से किया जा रहा है। वहीं इस मामले में जो भी इंदिरा आवास सहायक शिथिलता बरत रहे हैं उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। 51 आवास सहायकों से रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी मांगी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.