Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

Panchayat Election 2021: बिहार में मुखिया,सरपंच को बड़ा झटका

0 333

 

BIHAR NATION : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। अब इसी क्रम में राज्य चुनाव आयोग ने एक ताजा अपडेट जारी किया हैं। जिसके मुताबिक बिहार के वर्तमान मुखिया को तगड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा हैं। इसके लिए आयोग ने आदेश भी जारी कर दिया हैं।

जानकारी के मुताबिक राज्य आयोग ने मतदान केंद्रों की सूची बनाने को लेकर अधिसूचना जारी की है। साथ ही साथ कहा है की वर्तमान मुखिया के घर से 100 मीटर की दूरी पर मतदान केंद्र नहीं बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता हैं तो सम्बंधित अधिकारी पर कारवाई होगी।

आयोग ने मतदान केंद्र की सूची और निरीक्षण करने का जिम्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को दिया हैं। ये अधिकारी बहुत जल्द इसकी सूचि बनाकर अधिकारी मतदान केंद्र की लिस्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद मतदान केंद्रों की सूचि जारी की जाएगी।

आपको बता दें की बिहार में होली के बाद अप्रैल और मई में पंचायत चुनाव हो सकता है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग EVM मशीन खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बिहार सरकार के पंचायती राज्य विभाग ने भी अनुमति दे दी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.