Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारों में दौड़ी शोक की लहर

0 291

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार सुबह में निधन हो गया । वे पिछले दो महीने से बीमार थे और उनका पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा था ।

मिली जानकारी के मुताबिक सदानंद सिंह का निधन पटना के सगुना मोड़ स्थित क्यूरिस अस्पताल में हुआ है। सदानंद सिंह के निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। सदानंद सिंह मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले थे। वो भागलपुर ज‍िले के कहलगांव के विधानसभा से नौ बार व‍िधायक रहे हैं।

आपको बता दें की सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ राजनेता थे। वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा लंबे समय तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। सदानंद सिंह साल 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे साथ ही करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे।

सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे। उनके सभी दलों के नेताओं से काफी मधुर संबंध थे साथ ही वो लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।

सदानंद सिंह 2020 विधानसभा चुनाव नहीं लड़े थे।  भागलपुर जिले की कहलगांव सीट से कांग्रेस ने उनके पुत्र शुभानंद मुकेश को टिकट दिया। हालांकि इस चुनाव में उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा था। सदानंद सिंह की सीट कहे जाने वाले कहलगांव से बीजेपी के पवन यादव ने सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश को हरा कर पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

वहीं उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं की संवेदना भी आने लगी है। बिहार कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता , कांग्रेस के योद्धा,मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया. एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ है। आपका हँसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस असहनीय दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति दे।

वहीं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ। वे एक कुशल राजनेता थें ।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस संकट से उबरने की शक्ति दें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.